उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगरीय पीएचसी में प्रसव कक्ष का किया लोकार्पण

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर विधायक डॉ नीरज बोरा ने जागरूकता रैली और सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इसी क्रम में विधायक ने प्रसव कक्ष का लोकार्पण किया। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ.नीरज बोरा ने संबोधित करते हुए कहा कि परिवार नियोजन के साधन अपना कर हम सभी जनसंख्या को नियोजित कर सकते हैं। इससे परिवार में खुशहाली आती है और परिवार आर्थिक रूप से संपन्न होता है। उन्होंने बताया कि हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इस लेबर रूम के शुरू होने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। यही सरकार की भी मंशा है कि लोगों को उनके घर के समीप ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। सीएमओ ने बताया कि इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस की थीम है कि आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें ये संकल्प- परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से सेवा प्रदायगी जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू हो रहा है जो कि 24 जुलाई तक चलेगा

सीएमओ ने बताया कि सारथी वाहन के माध्यम से लोगों को सीमित परिवार के लाभ और परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर उप सीएमओ डॉ. केडी मिश्रा, सीएचसी अलीगंज के एमओआइसी डॉ सोमनाथ, पीएचसी प्रभारी एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नीरज,जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी समेत आशा वर्कर मौजूद रहीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button