उत्तर प्रदेशलखनऊ

बसों में 4181 यात्री बिना टिकट पाये गये: एमडी

लखनऊ। परिवहन निगम की संचालित बसों का माह जून, 2023 में प्रवर्तन कर्मियों द्वारा चेकिंग के दौरान 121911 बार बसों की जांच गई और इस 4181 प्रकरण में 4920 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गये। इस दौरान कुल 142.22 टन बिना बुकभार भी पकड़ा गया। परिवहन निगम द्वारा की गयी उक्त चेकिंग अभियान से कुल 35.97 लाख रुपए प्रशमन शुल्क वसूले गये। यह जानकारी प्रबंध निदेशक परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने दी।

उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री ने निर्देशित किया है कि परिवहन निगम की बसों की नियमित जांच की जाए, जिससे कि बिना टिकट यात्री और बिना बुक भार वहन को रोका जा सके और परिवहन निगम की राजस्व में वृद्धि की  जा सके। एमडी ने बताया कि परिवहन निगम की प्रवर्तन दल द्वारा विभिन्न माध्यमों से जॉच की जाती है। इसमें टाटा सूमो प्रवर्तन दल, इन्टरसेप्टर दल एवं क्षेत्रीय प्रवर्तन दल शामिल होते है, जो अपने-अपने स्तर पर बसों की जॉच करते हैं। साथ ही चालकों एवं परिचालकों का मार्ग पर एल्कोहल टेस्ट किया जाता है, जिससे कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो और बसों का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो सके।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button