उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

लोहिया संस्थान में पांच बेड का स्टेमी वार्ड का उद्घाटन

आपातकालीन हृदय रोग देखभाल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित सुविधा

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के हृदय रोग विभाग में पांच बेड का समर्पित स्टेमी वार्ड शुरू किया गया यह विशेष सुविधा (स्टेमी)-एक जानलेवा प्रकार का हृदयाघात-से पीड़ित मरीजों को त्वरित और केंद्रित उपचार प्रदान करने के लिए स्थापित की गई है। ये बातें डॉ. सी. एम. सिंह, निदेशक कही।

शुक्रवार को इसका उद्घाटन संस्थान के निदेशक ने किया गया। जो कि पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार की प्रेरणा से संपन्न हुआ। प्रमुख सचिव ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे राज्य में हृदय आपातकालीन प्रतिक्रिया को बेहतर बनाने की एक समयानुकूल और दूरदर्शी पहल बताया।

पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा स्टेमी के लिए समर्पित इस विशेष वार्ड की स्थापना संस्थान की हृदयाघात रोगियों को जीवन रक्षक, केंद्रित देखभाल प्रदान करने की क्षमता को काफी हद तक बढ़ाएगी। यह वार्ड परियोजना को हब-एंड-स्पोक मॉडल में क्रियान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी दर्शाता है, जहां लोहिया संस्थान एक केन्द्रीय हब के रूप में कार्य करेगा- ईसीजी रिपोर्ट। चिकित्सकीय मार्गदर्शन, और उन्नत हृदय देखभाल प्रदान करते हुए।

पार्थ सारथी ने बताया कि यह विकास उत्तर प्रदेश सरकार की उस दूरदृष्टि के अनुरूप है जिसमें पूरे राज्य में आपातकालीन हृदय रोग उपचार की संरचना को मजबूत करने, समय पर इलाज सुनिश्चित करने, विशेषज्ञ हस्तक्षेप उपलब्ध कराने और हृदयाघात के रोगियों के लिए बेहतर परिणाम हासिल करने का लक्ष्य है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button