उत्तर प्रदेशलखनऊ

मेरी माटी, मेरा देश अभियान से जुड़ा एकेटीयू, छात्रों को मिट्टी से जोड़ने की पहल

सरकार के मेरी माटी, मेरा देश अभियान से डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय भी जुड़ गया है। विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध संस्थानों को पत्र जारी कर मिट्टी से जुड़े विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया है। जिससे कि छात्र देश की माटी की महत्ता को जान सकें। साथ उनसे जुड़ने के लिए भी प्रेरित हो सकें।

कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में कुलसचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि छात्रों से पौधरोपण कराया जाये। जिससे कि वो पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकें। साथ ही छात्रों को मिट्टी के बर्तन और मिट्टी की मूर्तियां बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। वहीं विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक विरासत को मिट्टी की कलाओं के जरिये प्रदर्शित किया जाए।

संस्थान में वीरों का वंदन कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद करने के लिए परिचर्चा, तात्कालिक भाषण और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए। जिससे कि छात्र को गहरायी से अपनी जड़ों को जुड़ने का मौका मिल सके। साथ ही मिट्टी और मिट्टी के दीया के साथ छात्रों को एकता और राष्ट्र के गौरव के साथ देश और समाज सेवा के लिए प्रतिज्ञा दिलाया जाए। वहीं असेम्बली में मिट्टी एन्थम गाया जाए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button