आगराउत्तर प्रदेशराज्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ी, आगरा से देहरादून एयरलिफ्ट किए गए, जानिए कैसी है हालत

आगराः जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत है. उनके शिष्यों ने उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से देर रात उन्हें एयरलिफ्ट कर देहरादून के सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, जगदगुरु के अनुयायी और शिष्य इस खबर से बेहद चितिंत हैं. वहीं, देर शाम उन्हें एयरलिफ्ट कर देहरादून के अस्पताल ले जाया गया.

तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज ने शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत की तो उन्हें तत्काल हाथरस से आगरा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि, उनकी तबीयत ठीक हैं. चेस्ट में इंफेक्शन के चलते उन्हें भर्ती किया गया है. उनकी जरुरी जांचें कराई जा रही हैं.

आगरा के देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल के सीनियर कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि, जगतगुरु रामभद्राचार्य के सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया. उनकी जांच की गई. इसमें पता चला है कि, उनके सीने में इंफेक्शन है. पुष्पांजलि हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि, सीने में दर्द की शिकायत पर उनको यहां लाया गया है.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य हाथरस में रामकथा कह रहे थे. गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ी थी, फिर भी वे कथा कहते रहे थे. आगरा में अस्पताल के बाहर जगदगुरु के अनुयायी और शिष्य जमा हो गए थे. हालांकि देर रात उनको एयरलिफ्ट कर देहरादून के अस्पताल ले जाया है.

वहीं, उनकी अचानक खराब हुई सेहत की सूचना कई संतों तक पहुंची तो वे बेहद चिंतित हो गए. उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर संत जानकारी जुटा रहे हैं. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है. वहीं, देर शाम उन्हें एयरलिफ्ट कर देहरादून के अस्पताल ले जाया गया.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य को सांस लेने में हो रही थी परेशानी : तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य को रात लगभग 11:30 पर एयर एंबुलेंस के माध्यम से जौलीग्रांट एयरपोर्ट लाया गया. इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया. सिनर्जी अस्पताल के एमडी कमल गर्ग ने ईटीवी भारत संवाददाता को बताया कि विशेष डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है, फिलहाल वह पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं. उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, लिहाजा उनके सभी परीक्षण किए गए हैं. उन्हें हल्के-फुल्के निमोनिया के लक्षण हैं, जो इलाज से सही हो जाएंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button