उत्तर प्रदेशगोरखपुर

खजनी एसडीएम ने संवेदनशील घाटों का किया निरीक्षण

गोरखपुर। बाढ़ से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने शुक्रवार को खजनी एसडीएम शिवम सिंह घाघरा नदी पर स्तिथ संवेदनशील तटबंध पर पहुंचे। बता दें कि बाढ़ से पहले खजनी इलाके में प्रशासनिक तैयारी तेज हो चली है। बरसात से पहले योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रशासनिक व तकनीकी अधिकारी लगातार जुटे हैं। बाढ़ से पूर्व की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसडीएम खजनी शिवम सिंह ने खजनी क्षेत्र के घाघरा नदी पर स्तिथ संवेदनशील तटबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम खजनी शिवम सिंह ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि अधूरे कार्य को निर्धारित अवधि के भीतर पूरा कर लें। कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान बाढ़ खंड के एई वंश बहादुर सिंह और अवर अभियंता के साथ आदि लोग मौजूद रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button