उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी से होगी शुरू

लखनऊ। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट 2023 की परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। यह परीक्षाएं 16 फरवरी से दो पालियों में होंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 03 मार्च तथा इण्टरमीडिएट की 04 मार्च तक चलेगी। यानि यूपी बोर्ड परीक्षा कुल 14 कार्य दिवसों में पूरी की जाएगी। यूपी बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड की वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। सोमवार देर रात उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह आठ बजे से सुबह 11:15 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 58.67 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। हाईस्कूल में 31,16,485 विद्यार्थी और इंटरमीडिएट में 27,50,913 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 8,752 केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार की तुलना में इस बार 379 केंद्र अधिक बनाए गए हैं। होली से पहले परीक्षाएं खत्म होने से यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। उधर माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि इस बार प्रदेश में कुल 8752 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होगी। हाईस्कूल में 31,16,485 और इंटर में 27,50,913 परीक्षा के लिए अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी से लेकर पांच फरवरी तक दो चरणों में आयोजित की जा रही है। इसके बाद अब लिखित परीक्षा का भी विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रदेश में दो चरण में इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। पहले चरण में 21 से 28 जनवरी के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। दूसरा चरण 29 से 5 फरवरी के बीच होगा। दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में होंगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button