उत्तर प्रदेशलखनऊ

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए लखनऊ के अवधेश कुमार चयनित

लखनऊ। भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने हुबली, कर्नाटक में आयोजित 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 के अवसर पर राष्ट्रहित व समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश के 19 युवाओं को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है। इसमें उप्र की राजधानी लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार का भी चयन हुआ है। इस खबर से लखनऊ के युवाओं में खुशी की लहर है।

अवधेश कुमार ने बताया कि मैं नेहरू युवा केन्द्र लखनऊ का पूर्व युवा स्वयंसेवक रहा हूं। वर्तमान में युद्ध क्लब अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहा हूं। नेहरू युवा केंद्र लखनऊ द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से बहुत प्रेरित व प्रभावित हूं। मैंने 2015 से नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर युवा मण्डल का गठन किया और प्रण लिया कि मैं समाज के हित के लिए सदा कार्य करता रहूंगा। परिणाम स्वरूप मैं निरंतर सात वर्षों से कार्य कर रहा हूं।

इसमें आम जनमानस को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना, सार्वजनिक स्वास्थ्य परीक्षणों के माध्यम से निःशुल्क जांच कराना, युवा कल्याण विभाग एवं सर्वाधिक कोरोना वायरस महामारी के दौरान अधिक से अधिक लोगों की मदद करना रहा है। आज भी यह मुहिम जारी है। अवधेश ने कहा कि इस समाज सेवा के पीछे नेहरू युवा केन्द्र व युवा कल्याण विभाग की प्रेरणा व श्रेय मानता हूं। उन्होंने इन दोनों विभागों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button