उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow का यूपी दर्शन पार्क लगभग तैयार, ताजमहल, राम मंदिर सहित कई ऐतिहासिक विरासतों का कर सकेंगे दीदार

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में जल्द ही यूपी दर्शन पार्क का दीदार कर सकेंगे. लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से कराए जा रहे निर्माणाधीन यूपी दर्शन पार्क का मंडलायुक्त रौशन जैकब ने जायजा लिया. यूपी दर्शन पार्क में लगभग काशी विश्वनाथ मंदिर, (मथुरा) अयोध्या के श्रीराम मंदिर फतेहपुर सीकरी, विंध्यवासिनी मंदिर झांसी का किला, विधानभवन, इमामबाड़ा, बांके बिहारी मंदिर व ताजमहल सहित ऐतिहासिक इमारतों की झलक देखने को मिलेगी जिसका निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है. शेष बचे कार्य इसी माह के लास्ट तक पूर्ण करा लिया जाएगा. मंडलायुक्त ने कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.

मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे निर्माणधीन कार्यों का जायजा लिया मंडलायुक्त ने कहा कि यूपी दर्शन पार्क में एक ही स्थान पर ताजमहल श्रीराम मंदिर सहित कई स्थलों की आकृतियां शहरवासी देख सकेंगे. स्क्रैप से इसे बनाने का काम तेजी से चल रहा है. इसके अलावा वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट को भी दर्शाया जाएगा. कुल मिलाकर यूपी दर्शन का आकर्षण इस पार्क में दिखेगा जो अक्टूबर के आखिर तक बनकर तैयार हो जाएगा. यूपी दर्शन पार्क का लगभग 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है. साथ ही संबंधित अधिकारियों को कार्य मे तेजी लाने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं, जिससे तय समय पर तैयार हो सके.

इसके साथ ही मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब ने कैसरबाग चौराहे का रेनोवेशन व फसाड लाइट के चल रहे कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि झूलते हुए तारों व केबलों को अंडरग्राउंड कर दिया जाए. साथ ही डेड पोल को तत्काल हटा दिया जाए. निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम अभियान चलाकर चौराहों के अवैध अतिक्रमण एवं अवैध होर्डिंग को हटवाया जाना सुनिश्चित करे. निरीक्षण के क्रम में मंडलायुक्त ने सीनियर सिटीजन पार्क, फ्रेग्नेंस पार्क एवं बेगम हजरत महल पार्क में किए जा रहे साज-सज्जा के निर्माणधीन कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लिया.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button