देश

Omar Abdullah Ladakh elections: लद्दाख चुनाव जीतने के बाद उमर अब्दुल्ला ने इसे बीजेपी के लिए बताया खतरे की घंटी

नई दिल्ली : नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने एलएएचडीसी (लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद)-कारगिल चुनावों में कांग्रेस-एनसी गठबंधन की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया. अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि ये चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरे की घंटी होनी चाहिए.

उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भाजपा को कारगिल में एनसी-कांग्रेस गठबंधन के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस पार्टी के साथ हमारे मजबूत गठबंधन के जश्न में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस को एलएएचडीसी कारगिल चुनावों में अपनी जीत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. चुनाव में हार के लिए भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह परिणाम उन सभी ताकतों और पार्टियों को एक संदेश देता है जो अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक तरीके से जम्मू- कश्मीर और लद्दाख को अपने लोगों की सहमति के बिना विभाजित किया है.

इन चुनाव परिणामों को भारतीय जनता पार्टी के लिए एक चेतावनी के रूप में देखना चाहिए. अब समय आ गया है कि राजभवन और अनिर्वाचित प्रतिनिधियों के पीछे छुपना बंद किया जाए और इसके बजाय, जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार के लिए लोगों की इच्छा को स्वीकार किया जाए. अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘लोकतंत्र की मांग है कि लोगों की आवाज सुनी जाए और उनका सम्मान किया जाए.

वहीं, कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने इसका श्रेय लद्दाख में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिया. उन्होंने कहा कि लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, कारगिल के चुनावों में भाजपा का लगभग पूर्ण सफाया हो गया है. यह राहुल गांधी द्वारा पिछले महीने लद्दाख में भारत जोड़ो यात्रा जारी रखने का सीधा प्रभाव है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button