महराजगंज

कृषि सूचना तंत्र के सुद्ढीकरण के अन्तर्गत ब्लॉक स्तरीयगोष्ठी का आयोजन किया गया

भिटौली/महराजगंज

कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मृदा परीक्षण कराया जाना जरूरी बताया गया है। गोष्ठी में केवल दो ही वैज्ञानिक पहुंचे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानो को वैज्ञानिक तरीके से कृषि करने के लिए समय-समय पर किसानों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिए है। जिसमें कृषि वैज्ञानिक किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन पैदा कर आय दोगुनी करने के गुण बताएंगे। शुक्रवार को घुघली ब्लॉक परिसर में कृषि गोष्ठी आयोजित की गई। वैज्ञानिक त्रिवेणी तिवारी द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से बताया गया और मोटे अनाज कोदो सवा ज्वार बाजरा के महत्व पर भी चर्चा किए व चुकी महिलाओं को खेती में गृह वाटिका एवं पौषर वाटिका के बारे मे विस्तार से बताएं। संजय गोविंद राव ने मछली पालन के विषय में विस्तार से बताया। एडीओ एडी कृषि केदारनाथ द्विवेदी ने परंपरागत खेती एवं मृदा स्वरूप के बारे में और पीएम किसान योजना व विभाग के अन्य संचालित योजनाओ की जानकारी दी। एस.डी.ए.ई.ओ. राजेश कुमार ने ब्लॉक में चल रही अनेक योजनाओं की जानकारी दी।
गोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल ने कहा कि गोष्ठी में पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना वैज्ञानिक, गेंहू के वैज्ञानिक आदि विभागो के लोग आए थे। क्योकि अब गेंहू आदि में बीमारियां चल रही है। गोष्ठी में पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि कृषि गोष्ठी कराने की जिम्मेदारी आयोजक कृषि एडीओ एडी कृषि केदारनाथ द्विवेदी ने की थी।, इस अरविन्द चौबे, अरविन्द पटेल, कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप गौड़, किसान, दशरथ प्रजापति, हरेंद्र तिवारी, राकेश मिश्रा, सियाराम दास, सीताराम, संजू, मीना,आदि कृषक रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button