उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के बेटे अली को नैनी सेंट्रल जेल से किया जा सकता है शिफ्ट

प्रयागराज। विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद घटना में शामिल हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। इसके साथ अतीक से जुड़े कई लोगों से प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ पूछताछ कर रही है। इस सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि अतीक के बेटे अली को नैनी सेंट्रल जेल से शिफ्ट कर किसी दूसरे जेल ले जाया जाएगा। हालांकि जेल में बंद अली को शिफ्ट करने के मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने अपनी तरफ से कोई भी बयान नहीं दिया है।

बता दें कि बाहुबली पूर्व सांसद माफिया अतीक अहमद का बेटा नैनी सेंट्रल जेल में बंद है। बीते दिनों उमेश पाल की हत्या के बाद घटना से जुड़े अपराधियों को पकड़ने के लिए 10 टीमें लगाई गई है। जो लगातार हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए सक्रियता से लगे हैं। पिछले 2 दिनों से अतीक के बेटे अली को अन्य जेल शिफ्ट करने की चर्चा जोरों पर है। प्रयागराज में बने नैनी सेंट्रल जेल के अंदर माफिया अतीक अहमद का दबदबा पहले से ही रहा है। जिसको देखते हुए शासन ने अली को दूसरे जेल में शिफ्ट करने की तैयारी की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button