उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में नल कनेक्शन देने वाले जिलों की टॉप सूची में महोबा, बागपत, झांसी और ललितपुर

  • महोबा, बागपत, झांसी, ललितपुर में 75 प्रतिशत से अधिक परिवारों को मिले नल कनेक्शन
  • महोबा में 85.25 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को मिला नल से जल, जिलों में महोबा सबसे ऊपर
  • बागपत, झांसी और ललितपुर क्रमशः दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर काबिज
  • मिर्जापुर, चित्रकूट, बांदा में 70 फीसद ग्रामीण परिवारों को नल से जल पहुंचाने का काम हुआ पूरा

लखनऊ। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की बड़ी मुहिम उत्तर प्रदेश में रंग ला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना से प्रत्येक ग्रामीण तक नल से जल पहुंचाने का कार्य योगी सरकार तेज गति के साथ कर रही है। सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले जिलों की टॉप सूची में शुक्रवार को महोबा, बागपत, झांसी और ललितपुर जिले शामिल हुए। इन चारों जिलों में 75 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल पहुंचाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के मामले में बुंदेलखंड का महोबा जिला उप्र की सूची में टॉप पर है। इस जिले में 85.25 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिया जा चुका है। महोबा में 1,33,529 लक्ष्य के सापेक्ष में 1,13,829 ग्रामीण परिवारों तक हर घर जल पहुंचा दिया गया है। बागपत जिले ने 75.71 प्रतिशत नल कनेक्शन देकर टाप सूची में दूसरा स्थान, झांसी ने 75.62 फीसद नल कनेक्शन देकर तीसरा स्थान और ललितपुर जिले ने 75.33 प्रतिशत नल कनेक्शन देकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। इन चारों जिलों में 75 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

70 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन देने में ये जिले आगे

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश जहां देश में सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्यों की टॉप थ्री सूची में शामिल है। तो वहीं जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के अधिकतर जिले तेज गति से कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इस सूची में मीरजापुर, चित्रकूट और बांदा शामिल हैं। इन तीनों जनपदों में 70 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन देने का कार्य किया जा चुका है। मीरजापुर में (73.41 प्रतिशत), चित्रकूट में (72.65 प्रतिशत) और बांदा में (70.76 प्रतिशत) ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

10 जिलों में 60 प्रतिशत और 08 जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन

प्रवक्ता के अनुसार उप्र के जिले लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश के दस जिलों में 60 प्रतिशत और आठ जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है। प्रदेश में 60 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन देने वाले जिलों की सूची में मेरठ (66.72 प्रतिशत), शामली (65.24 प्रतिशत), हापुड़ (65.19 प्रतिशत), देवरिया (64.93 प्रतिशत), जालौन (63.76 प्रतिशत), पीलीभीत (61.52 प्रतिशत), गोरखपुर (61.33 प्रतिशत), गौतमबुद्धनगर (61.11 प्रतिशत), गाजियाबाद (60.14 प्रतिशत), शाहजहांपुर (60.08 प्रतिशत) शामिल हैं।

इसके साथ ही प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन देने वाले जिलों की सूची में हमीरपुर (59.35 प्रतिशत), बुलंदशहर (55.39 प्रतिशत), कन्नौज (54.96 प्रतिशत), बरेली (54.82 प्रतिशत), वाराणसी (54.69 प्रतिशत), चंदौली (50.72 प्रतिशत), मुजफ्फरनगर (50.66 प्रतिशत), बहराइच ( 50.52 प्रतिशत) शामिल हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button