उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी सरकार बिजली व्यवस्था तुरन्त सुधारे, अस्पतालों में न करे कटौती, मायावती ने की अपील

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार से बिजली व्यवस्था को तत्काल सुधारने तथा अस्पतालों आदि में बिजली कटौती नहीं करने की सोमवार को अपील की। मायावती ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के बीच राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में बिजली की ज़बरदस्त कमी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बलिया व अन्य ज़िलों से मौत की खबरें अति दुखद हैं। सरकार बिजली व्यवस्था तुरन्त सुधारे तथा अस्पतालों आदि में बिजली कटौती न करे।’’

बलिया जिले में भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच पिछले कुछ दिनों में 57 लोगों की मौत हो गई है। गौरतलब हैं कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था को लेकर शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं उत्‍तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अध्यक्ष एम देवराज को तलब कर नाराजगी जतायी थी । मुख्यमंत्री ने अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश में तत्काल विद्युत व्यवस्था में सुधार लाने के आदेश दिए।

हाल में जारी एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने बिजली व्यवस्था को लेकर जो नीति घोषित की है उसे पूरी तत्परता से लागू किया जाए। बिजली नीति के अनुसार, जिला मुख्यालयों को 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button