उत्तर प्रदेशकुशीनगर

सभासद ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

  • माता-पिता की लम्बी बीमारी से आर्थिक व मानसिक परेशान होकर सभासद ने उठाया कदम
  • पूर्व में भी एकबार रेलवे लाइन पर जाकर जान देने का किया था प्रयास

खड्डा, कुशीनगर। जिले के खड्डा थाना क्षेत्र में एक सभासद ने घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार आत्महत्या कर लिया गया। आत्महत्या की वजह माता-पिता की लंबी बीमारी व पारिवारिक कलह बताई जा रही है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बंदूक को कब्जे में लेकर जॉच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को उक्त थाना क्षेत्र के सिविल लाइन वार्ड नंबर 6 निवासी 33 वर्षीय सभासद अजीत सिंह ने घर में लंबे समय से चल रहे माता-पिता की बीमारी के इलाज से परेशान होकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बताया जा रहा है कि अजित के घर की माली हालत ठीक न होने के कारण बार-बार हो रहे पारिवारिक कलह से परेशान होकर घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से छत पर जाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन घर के छत पर पहुँचे, जहाँ अजित को लहूलुहान पड़ा हुआ था। घटना को देख परिवार में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इससे पूर्व भी अजित ने रेलवे लाइन पर जाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जहाँ परिजन और जानने वालों ने काफी समझा-बुझाकर घर वापस किया था।

मृतक अजीत सिंह, माता-पिता सहित अपने पीछे पत्नी और दो बच्चो को छोड़ गए है। स्थानीय लोगो ने अजीत सिंह को बहुत ही मिलनसार व्यक्ति बताते हुए कहा कि यह विश्वास नहीं हो रहा है कि अजीत सिंह जैसा व्यक्ति भी ऐसा कदम उठा सकता हैं। बताया जा रहा है कि घर में रखी रिवाल्वर मृतक के चाचा के नाम से रजिस्टर्ड है। इस सम्बंध में खड्डा थानाध्यक्ष ने बताया कि माता-पिता के बीमारी के चलते परेशान होकर अजित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या हत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दी गई है। कोई तहरीर नही मिला है, मिलेगा तो कार्यवाई की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button