उत्तर प्रदेशकुशीनगर

पुलिस ने ट्रक से 16 गोवंश किया बरामद

  • अवैध असलहे के साथ दो अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज, तरया सुजान पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा गाजीपुर बैरियर एनएच-28 के समीप से ट्रक पर लदे 16 गोवंश को बरामद किया गया। मौके से अंतर्जनपदीय दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस ने बताया कि मुखविर द्वारा सूचना मिली कि तस्करी कर ट्रक संख्या- पीबी 03 ए टी 5237 से बध के लिए गोवंश बिहार ले जाए जा रहे है। जिस पर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा गया। जाँच-पड़ताल में ट्रक से 16 गोवंश बरामद हुए। मौके से तस्करी में संलिप्त दो अंतर्जनपदीय पशु तस्कर प्रदीप उर्फ दीपक पुत्र ब्रम्ह सिंह निवासी थानू डेरा थाना झीनझाना जनपद शामली उत्तर प्रदेश व सद्दाम पुत्र बाधे ग्राम महराजगंज तराई चौराहा थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इनके पास से एक अवैध असलहा 315 बोर व कारतूस भी बरामद हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 79/2023 धारा 307 भादवि0 व 3/5ए/8/5बी गोव0 निवा0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यावाही में जुटी हुई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button