उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ पहुंचे MP के सीएम मोहन यादव, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत

लखनऊ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को राजधानी पहुंचे। यहां उनका स्वागत यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एमपी के सीएम को माला पहनाईं। अपने राजधानी आगमन से पहले उन्होंने कहा कि यादव महाकुम्भ में मौजूद होने का मुझे सौभाग्य मिला है। इस अप्रतिम सामाजिक समरसता के आयोजन में आमंत्रित करने के लिए आप सभी उत्तर प्रदेश वासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लखनऊ में आयोजित होने वाले यादव महाकुंभ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए हैं। उनके दौरे को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। बता दें कि इस यादव महाकुंभ के मुख्य आयोजक श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले से जुड़े मुख्य पक्षकार मनीष यादव हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button