उत्तर प्रदेशप्रयागराज

सांसद मनोज तिवारी ने स्वामी प्रसाद पर साधा निशाना, बोले -हर युग में होते हैं राक्षस

प्रयागराज। माघ मेले में साधु-संतों ने रामचरित मानस पर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य समेत पूरी समाजवादी पार्टी का मठ-मंदिरों से बहिष्कार करने की बात कही है। इसके आलावा कई हिन्दू संगठन भी स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर विरोध जाता चुके हैं। एक कार्यक्रम में प्रयागराज पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा। उन्होंने कहा हर युग में राक्षस होते हैं। कभी रावण राक्षस था तो कभी कंस राक्षस था। कभी खर दूषण राक्षस था तो कभी कुंभकरण।

मनोज तिवारी ने कहा इस युग में भी हमको कई राक्षस दिख रहे हैं। राक्षस हमेशा साधु-संतों को टारगेट करते हैं। हमेशा यज्ञ विध्वंस करते हैं। इस युग में भी कुछ लोग वही कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रभु श्रीराम की कृपा चल रही है और पूरा देश रामराज्य की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा प्राचीन काल में भी राक्षस यज्ञ और अनुष्ठानों को नष्ट करने का काम करते थे,ये आज के युग में भी जारी है। इनसे हमे खुद को बचाने की जरूरत है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button