उत्तर प्रदेशगोरखपुर

राजस्थान में कांम्बैट खेल का राष्ट्रीय रेफरी व कोचेज सेमिनार 14 से 16 अप्रैल को

गोरखपुर। कांम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय रेफरी एवं कोचेज सेमिनार दिनांक 14/04/2023 से 16/04/2023 तक राजस्थान के जयपुर में श्री राम कुश्ती एकेडमी में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सेमिनार में कुल 23 से 24 प्रदेशो के प्रतिनिधियों ने शामिल होने की पुष्टि की है।

सेमिनार के बाद कांम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा देश में विभिन्न आयु वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ जैसे कैडेट, जुनियर,सब जुनियर एवं सिनियर का आयोजन किया जाएगा और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी को कांम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले कांम्बैट खेल की अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

कांम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय राय पहलवान के द्वारा बताया गया कि देश में काम्बैट खेल कि गतिविधियों को संचालित करने वाली देश की एक मात्र राष्ट्रीय फेडरेशन है काम्बैट फेडरेशन ऑफ इंडिया जो कांम्बैट स्पोर्ट्स और उसके खिलाड़ियों के विकास एवं बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button