उत्तर प्रदेशबहराइच

फर्जीवाड़े के खुलासे पर दो ग्राम प्रधान, वीडीओ और रोजगार सेवकों को नोटिस जारी

ऑनलाइन हाजिरी में चढ़ा दिया फर्जी मजदूरों की संख्या

बहराइच। जिले के मटेरा कला और चंदेला कला गांव में मनरेगा काम में फर्जीवाड़ा सामने आया है। बिना श्रमिक लगे ही 192 श्रमिकों की संख्या ऑनलाइन हाजरी में कर दी। इसका खुलासा होने पर खंड विकास अधिकारी ने दोनों ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, और रोजगार सेवकों को सोमवार को नोटिस जारी किया है।

शिवपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मटेरा कला में बीते सप्ताह मनरेगा के तहत मिट्टी पटाई का कार्य किया जा रहा था। मिट्टी पटाई में ग्राम विकास अधिकारी अमरेश गौतम, ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी और रोजगार सेवक मीना देवी द्वारा मजदूरों की संख्या का अंकन किया गया। जिसमें 192 श्रमिक चढ़ाए गए।

खंड विकास अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने बताया कि मौके पर सिर्फ पांच मजदूर ही काम करते पाए गए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी में भी दो माह पूर्व के फोटो अपलोड किए जा रहे हैं। कुछ यही हाल ग्राम पंचायत चंदेला कला की है। ग्राम पंचायत में मिट्टी पटान के कार्य में अधिक मजदूरों की संख्या का हाजिरी लगा दिया गया। इस पर ग्राम प्रधान फूलमती देवी, ग्राम विकास अधिकारी मनीष चौधरी और रोजगार सेवक आशुतोष शर्मा को नोटिस जारी किया गया है।

खंड विकास अधिकारी डॉ. आदित्य तिवारी ने बताया कि इसकी जानकारी होते ही दोनों ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी और रोजगार सेवकों को सोमवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने बताया कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। खंड विकास अधिकारी द्वारा नोटिस जारी करने पर क्षेत्र के अन्य ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button