उत्तर प्रदेशलखनऊ

बारिश में होने वाले जलभराव को लेकर नगर आयुक्त ने बाढ़ पंपिंग स्टेशनों का किया निरीक्षण

लखनऊ। राजधानी में बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव को लेकर लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को शहर के बाढ़ पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अभय पांडे, मुख्य अभियंता सिविल महेश वर्मा, नगर अभियंता पुनीत ओझा के साथ कई अधिकारी मौजूद रहे।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने शहर के हैदर कैनाल नाले की निकासी, वजीरगंज पंपिंग स्टेशन, राधा ग्राम बैरल, हरीनगर पंप स्पॉट, सरकटा नाला का पंपिंग समेत और स्टेशनो की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पंप प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बारिश में जलभराव की स्थिति न पैदा हो इसके लिए सभी पंप स्टेशन को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बारिश में किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आए इसको लेकर भी निर्देशित किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button