उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज : भाजपा की प्रचंड जीत पर डिप्टी सीएम ने गणेश केसरवानी को दी बधाई

प्रयागराज। प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर नवनिर्वाचित महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी लखनऊ पहुंचकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल से मिले। डिप्टी सीएम ने उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज से आए सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहना कर जीत की बधाई दी।

डिप्टी सीएम से मिलने वालों में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, गुरु प्रसाद मौर्य, प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, महामंत्री वरुण केसरवानी कुंज बिहारी मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलेंद्र मौर्य ,राजेश केसरवानी, आशीष गुप्ता, रॉबिन साहू, आशीष पांडे,शिखा रस्तोगी, मनीष केसरवानी ,सुनील केसरवानी, अमर सिंह, यश विक्रम त्रिपाठी, दिनेश विश्वकर्मा, शैलेंद्र पांडे, श्याम पांडे, समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button