उत्तर प्रदेशलखनऊ

25 मार्च को एक साल पूरा होने पर योगी सरकार 2.0 प्रदेश भर में बताएगी उपलब्धियां

  • प्रमुख सचिव ने जारी किए निर्देश, हर जिले में होंगे कार्यक्रम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष 25 मार्च को पूरा कर रही है। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे और सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद ने इस संबंध में बुधवार को सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश भी जारी किया। इस निर्देश में कहा गया है कि प्रदेश सरकार 25 मार्च को अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसका सजीव प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा।

प्रमुख सचिव ने निर्देश के क्रम में आगे लिखा है कि 25 मार्च को प्रदेश के सभी जनपदों में जिला मुख्यालयों पर भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिसमें राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था सुनिश्चित रहे। यह भी निर्देश दिया गया है कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के संबंध में जनपद के प्रभारी मंत्री हर जिले में पत्रकार वार्ता करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रमों में जनपद के सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने का निर्देश प्रमुख सचिव ने दिया है।

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए 25 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और 50 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। योगी सरकार 2.0 का पहला वर्ष 25 मार्च को पूरा हो रहा है। चूंकि योगी ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ प्रथम कार्यकाल में 19 मार्च 2017 को ली थी। इस हिसाब से 25 मार्च को उनके कार्यकाल का छह साल छह दिन पूर्ण होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button