उत्तर प्रदेशलखनऊ

सबसे बड़े बहरूपिया हैं ओपी राजभर, बोले शिवपाल- INDIA से घबरा गई है भाजपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर को सबसे बड़ा बहरूपिया करार देते हुए कहा कि उनमें स्थायित्व नहीं है। उनके द्वारा दिए गए किसी बयान को लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं। गुरुवार को मैनपुरी पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि घोसी उपचुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। चुनाव परिणाम यह बात साबित कर देगा।

राजभर द्वारा उनके भाजपा में शामिल होने संबंधी बयान को लेकर शिवपाल ने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया से भाजपा घबरा गई है। इंडिया का नाम बदलकर भारत करना भाजपा की गंदी सोच है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कुछ भी कर सकती है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button