उत्तर प्रदेश
PM मोदी का 76वां जन्मदिन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विशेष वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा का उल्लेख किया। उन्होंने पीएम मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत देशभर में विभिन्न सेवा और जनसंपर्क से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।