उत्तर प्रदेशलखनऊ

मणिपुर पर संसद में बोलने से कतरा रहे हैं PM मोदी : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने स्वार्थ के लिए मणिपुर जैसी घटना होने दी। अब हालात यह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर की घटनाओं पर संसद में बोलने से कतरा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने दस साल में देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। भाजपा की सरकारों ने देश की जनता का भरोसा तोड़ा और कमर तोड़ महंगाई, बेरोजगारी बढ़ाने से युवा त्रस्त है।

उन्हाेंने कहा कि किसानों की आय नहीं बढ़ी है और देश की जनता ने भाजपा को दस साल तक मौका दिया और उसका परिणाम सामने दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा, भाजपा के लोग इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं। ये लोग देश को क्या आगे बढ़ाएंगे? भाजपा वाले इंडिया गठबंधन का मुकाबला नहीं कर सकते हैं। भाजपा की सरकार के दौरान महंगाई अपने चरप पर है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर, सरसों का तेल, खाने-पीने की चीजें के दाम से जनता त्रस्त है। इस सबका मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? भाजपा सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की जेब काटकर इसका मुनाफा अपने उद्योगपति मित्रों की तिजोरियों में डाल रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button