उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

सेमरियावां ब्लाक पर प्रधानों  ने छः सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

संतकबीरनगर। मंगलवार को सेमरियावां ब्लॉक के ग्राम प्रधानो ने अध्यक्ष इनामुल्लाह  कुरैशी के नेतृत्व छ:सूत्रीय मांगो को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मनरेगा भुगतान के दौरान पक्षपात का रवैया न अपनाया जाये प्रधानमंत्री आवास प्लस का अल्पसंख्याक लक्ष्य निधारित कर आवास की सुविधा उपल्बध कराये मनरेगा से जो बोर्ड की आपूर्ति की गई है प्रधानो की संस्तुति ली जाए।

मनरेगा कार्यालय में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाये और प्रधान संघ के पदाधिकारियों के बैठने के लिए कक्ष की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि जिन पंचायत सहायकों के 11 माह का अनुबंध पत्र पूर्ण हो चुका है उनका पुन: अनुबंध पत्र बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर यह मांगे जल्दी पूरी नहीं होती है तो ब्लॉक पर जल्दी व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।

संरक्षक अफजाल अहमद ने कहा कि ग्राम प्रधान आपसी समन्वय बनाकर काम करें ग्राम प्रधानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर शफीक,इरफान अहमद,सतीश चौधरी,रामवृक्ष, अब्दुल हकीम,महफूज अहमद, इसरार अहमद, मो.इस्माइल,इन्द्र देव पाण्डेय,मुशीर अहमद, इरफान अहमद,राम कुबेर,रहमतुल्लाह,राजेंद्र प्रताप, इम्तियाज अहमद,अमित कुमार चौधरी,मो.हनीफ, मो.अनीस,सुभाष चन्द्र कन्नौजिया आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button