उत्तर प्रदेशउन्नावराज्य

पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आयी गर्भवती ने बच्ची को दिया जन्म

उन्नाव। बीघापुर पाटन निवासी एक गर्भवती महिला रविवार सुबह गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कंचन नगर स्थित परीक्षा केंद्र में सिपाही भर्ती का पेपर देने आयी थी। परीक्षा के दौरान उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

जिसकी जानकारी उसने कक्ष निरीक्षक को दी। जिसके बाद केंद्र व्यवस्थापक को अवगत कराया गया। प्रसव के लिये महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है।

रविवार को प्रथम पाली में पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आयी बीघापुर पाटन निवासी महिला अभ्यर्थी सुनीता शुक्लागंज के कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में आयी थी। वह 9 माह के गर्भ से थी। परीक्षा देने के दौरान उसे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसकी जानकारी उसने कक्ष निरीक्षक को दी।

Unnao Baby Birth 1

जिसके बाद केंद्र व्यवस्थापक ने आलाधिकारियों को अवगत कराया। आनन फानन महिला को प्रसव के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां अस्पताल में कोई भी महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं थी। जिस कारण काफी देर तक महिला अस्पताल में कराहती रही।

किसी तरह पुरुष स्वास्थ्य कर्मी ने उसे स्ट्रेचर से प्रसव रूम में लेकर गये। जहां अस्पताल में मौजूद ट्रेनी महिला स्वास्थ्य कर्मी ने उसे संभाला। इस दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद महिला के परिजनों को जानकारी दी गयी। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे।

मार्ग दुर्घटना में पति की हो चुकी है मौत

परिजनों ने बताया कि सुनीता के पति दीपू की सितंबर माह में माघ दुर्घटना में मौत हो गयी थी। 9 माह के गर्भ से होने पर उसने एक बच्ची को जन्म दिया है जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button