उत्तर प्रदेशगोरखपुर

राजघाट पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को 15 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

गोरखपुर। राजघाट पुलिस 15 किलो गांजा के साथ मास्टरमाइंड सौरव सिंह सहित दो अन्य अभियुक्त मोहम्मद जहीर आलम युसूफ रावत को नाजायज 15 किलो गाजा इनोवा क्रेटा कार मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर दो लैपटॉप 41400 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि अवैध गांजा कारोबारी/तस्करों सौरभ सिंह पुत्र भानूप्रपात सिंह निवासी एच.आई.जी विवेकपुरूम निकट नौका बिहार सिद्धार्थ इन्क्लेव थाना रामगढताल गोरखपुर, मो0 जहीर आलम पुत्र अली शेर मिया निवासी करमनिया थाना मोफस्सिल बेतिया बिहार व यूनूस राउत पुत्र गफूर राउत निवासी करमनिया थाना मौफस्सिल बेतिया बिहार को 15 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 143/2023 धारा 8/20 NDPS. Act. व मु0अ0स0 144/2023 धारा 8/20 NDPS. Act. व मु0अ0स0 145/2023 धारा 8/20 NDPS. Act पंजीकृत किया गया। अवैध गांजा कारोबारी उड़ीसा से जरिए इनोवा क्रेटा कार से गाजा बिहार होते गोरखपुर लाकर गाजा शौकीनों को बेचने का कार्य करते थे इससे पूर्व उड़ीसा से तीन बार गाजा गोरखपुर लाकर बेचने का कार्य कर चुके हैं मास्टरमाइंड गाजा तस्कर सौरभ सिंह शूटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर का प्लेयर रह चुका है। प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली जगतराम कनौजिया भी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button