उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में राकेश त्रिपाठी ने मांगा जनसमर्थन

मेंहदावल, संतकबीरनगर। चुनाव चिन्ह के आवंटन होने के बाद से प्रत्याशी नगर निकाय चुनाव के दंगल में पूरी तरह से कूद चुके है। जिसमे प्रत्याशी के साथ ही पार्टियां भी पूरी तरह से तैयार हो गयी है। जिसके लिए प्रदेश स्तरीय नेता और प्रवक्ता भी मैदान में पहुंच कर मांग रहे जनसमर्थन। शनिवार को मेंहदावल नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी अंजना पांडेय के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी द्वारा मेंहदावल नगर के अनेकों वार्डो में जन संपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलवाने की अपील किया गया। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशी द्वारा मेंहदावल नगर के मंझरिया तिवारी में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आये भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने आमजनता को संबोधित किया।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने जनसभा में आये भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम आवास, शौचालय, जनधन खाता आदि अनेकों योजनाओं से गरीब, मजदूर, किसान आदि सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गरीब कल्याण योजना से आज भी मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है। । इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अंजना पांडेय, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, वार्ड प्रत्याशी संदीप त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, लिटिल पांडेय, विनय सिंह, हरिशंकर पांडेय, सोहन पाण्डेय, मनीष पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर पांडेय, महेंद्र यादव, शिवम पाठक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसंत त्रिपाठी आदि अनेकों भाजपा नेताओं के साथ ही क्षेत्र की सैकड़ो जनता उपस्थित रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button