अन्य

नेपाल सीमा पर 80 लाख की स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइचl पुलिस अधीक्षक प्रसान्त कुमार वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के नेतृत्व में आज उ0नि0 अश्वनी पाण्डेय मय पुलिस बल व एसओजी टीम के संयुक्त टीम के देखभाल क्षेत्र, तलाश संदिध व्यक्ति वस्तु व रोकथाम तस्करी व रात्रि गस्त के दौरान चकिया रोड नेपाल जाने वाले मार्ग पर अभियुक्तों इसराइल अहमद अंसारी पुत्र ननकऊ अंसारी निवासी कस्बा नवाबगंज थाना नवाबगंज जनपद बहराइच के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक व रेहान पुत्र रहमत अली निवासी कल्पीबारा कालोनी आसीयाना थाना दरगाह जनपद बहराइच के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक व एक अदद मोटर साइकिल यूपी 40 एयू 7762 टीवीएस रायडर के साथ गिरफ्तार किया गयाl जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 111/2023 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय सदर रवाना किया गयाl

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button