उत्तर प्रदेशलखनऊ

रामगोपाल यादव ने BJP को लेकर किया बड़ा दावा, कहा-UP में जबरदस्त एंटी इनकंबेंसी!

लखनऊ। लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। सात चरणों में संपन्न होने वाले चुनावों की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। चुनावी समर में राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने दावे मीडिया के सामने कर रही हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान उत्तर प्रदेश में होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार के खिलाफ जबरदस्त एंटी इनकंबेंसी फैक्टर है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में कम से कम चालीस सीटों का नुकसान भाजपा का उत्तर प्रदेश में होना तय है।

प्रोफेसर राम गोपाल ने कहा कि बीजेपी हमेशा असत्य ही बोलती है। उन्होंने कहा भाजपा की नीयत को अब जनता पहचान चुकी है और इस चुनाव में वो भाजपा के साथ नहीं है। सपा महासचिव ने दावा किया कि यूपी में चल रहे एंटी इनकंबेंसी का फायदा विपक्ष के गठबंधन को सीधे तौर पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम जनता से जुड़े हैं और उनके बीच जाते रहते हैं। लोगों से बातचीत में ये साफ़ पता चलता है कि जनता केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार के खिलाफ है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button