उत्तर प्रदेशलखनऊ

बदले गए कमिश्नर वाराणसी, मोहित अग्रवाल को एटीएस के बाद वाराणसी की मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वाराणसी के कमिश्नर को बदल दिया गया है। वाराणसी के कमिश्नर मुथा अशोक जैन को पुलिस महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भेजा गया है। वहीं एटीएस से मोहित अग्रवाल को वाराणसी का नया कमिश्नर बनाया गया है। लोकसभा से ठीक पहले एक और आईपीएस के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है पीएसी मुख्यालय पर तैनात आईपीएस नीलाब्जा चौधरी को पुलिस महानिरीक्षक एटीएस की जिम्मेदारी दी गई है।

Untitled-21 copy

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं ऐसे में वाराणसी की पोस्टिंग काफी महत्वपूर्ण है वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ेंगे। तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कई जिलों के कप्तान सहित आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है। पहले ही उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर डिप्टी एसपी वह एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया जा चुका है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button