उत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में रिटायर्ड इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर किया आत्महत्या

सरीला/ हमीरपुर। थाना जरिया गांव में सेवानिवृत्त इंजीनियर पूर्व प्रधान ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पूर्व उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर चार लोगों पर पैसे के लिए जान लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जरिया गांव निवासी कन्हैयालाल (65) पुत्र सुम्मेरा अहिरवार इंजीनियर के पद से रिटायर होने के बाद गांव में ही रह रहा था। उसके तीन बेटे अनिल (35), रविन्द्र (32), अर्जुन (28) हैं। पत्नी की कई साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है। कन्हैयालाल ने शुक्रवार को अपने ही घर में गले में फंदा  लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने घर में अकेला रहता था। इसलिए घटना की जानकारी देर शाम हो सकी।

आत्महत्या से पूर्व उसने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट की पोस्ट डालकर कौशल्या, राम कुमार व संगीता पर पैसे के लिए जान लेने का आरोप लगाया है। वह गांव का पहले प्रधान भी रह चुका है। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। जरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button