उत्तर प्रदेशराज्यवाराणसी

विकास के नाम पर काशी की आत्मा को कुचला जा रहा: संजय सिंह

वाराणसी। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार को निशाने पर लिया। विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ बुलडोजर नीति ही चल रही है। विकास के नाम पर काशी की आत्मा को कुचला जा रहा है।

पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेने आए संजय सिंह यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। संजय सिंह ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। आप नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले गोद लिए आदर्श गांव जयापुर का उल्लेख कर कहा कि यहां प्राइमरी स्कूल में अब डाकघर चल रहा है। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर बैठकर शराब पी रहे है।

प्रदेश में प्राथमिक विदयालयों को मर्जिंग (विलय) करने की तैयारी चल रही है। इससे शिक्षा व्यवस्था कहा जाएंगी। स्वास्थ्य व्यवस्था का जिक्र कर सांसद ने कहा कि ललितपुर में शराब के नशे में चड्डी-बनियान में डॉक्टर बैठा रहा। इलाज के अभाव में होमगार्ड की मौत हो गई। बंदायू जनपद में हर महीने 20-25 बच्चों की मौत वेंटिलेटर के अभाव में हो रही है। वहां वेंटिलेटर चलाने वाला कर्मचारी मौजूद नहीं है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button