उत्तर प्रदेशलखनऊ

कक्षा आठ तक स्कूल छह तक बंद

नौ से 12 तक की कक्षाओं का समय बदला, अब 10 से 3 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

लखनऊ। बीते कई दिनों से पड़ रही अत्यधिक सर्दी को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक स्कूलों में छह जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं कक्षा नौ से 12 के विद्यालय से सुबह 10 से दोहपर तीन बजे तक संचालित होंगे। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने दी। बीएसए ने कहा है कि जो भी विद्यालय जारी किए गए आदेश का पालन नियमानुसार नहीं करेगा उसके खिलाफ विभाग की तरफ से कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञात हो कि लखनऊ के आसपास के जिला बाराबंकी, सीतापुर में पहले ही ठंड के कारण विद्यालय बंद कर दिए गए थे। वहीं जिन्होंने अब तक स्कूल बंद नहीं किए हैं वहां पर समय में परिवर्तन कर दिया गया था।  प्रदेश में अत्यधिक ठंड वाले और शीत लहर को देखते हुए करीब 30 से अधिक जिलों में विद्यालयों को पहले ही बंद करने का आदेश संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी किया जा चुका है।

प्राथमिक विद्यालयों में 31 जनवरी से 14 जनवरी तक पहले ही छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं, पर राजधानी के सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का संचालन अभी भी हो रहा था। ऐसे में कई अभिभावकों ने स्कूल बंद करने को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई गई थी। जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी बोर्ड के विद्यालयो के प्रबंधकों और प्रधानाचार्य को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल को 6 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। 9 से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 10 से 3 बजे तक संचालित करने को कहा गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button