उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीमा-सचिन की बढ़ी मुसीबत! पाकिस्तानी पति ने दोनों को भेजा 3-3 करोड़ का नोटिस, दिया यह अल्टीमेटम

लखनऊ/नोएडा। पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर और उनके भारतीय पति सचिन मीना एक बार फिर चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक सीमा हैदर के पूर्व पति गुलाम हैदर ने दोनों को 3-3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। बता दें कि गुलाम हैदर ने हाल में कथित तौर पर अपने बच्चों को वापस पाने के लिए एक भारतीय वकील रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुलाम हैदर ने सीमा के वकील एपी सिंह को भी 5 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।

‘…नहीं तो कानूनी कदम उठाएंगे’

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गुलाम हैदर के वकील अली मोमिन ने सीमा और सचिन से कहा है कि एक महीने के भीतर वे माफी मांगें और जुर्माना जमा करें, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

इससे पहले एक शीर्ष पाकिस्तानी वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता, अंसार बर्नी से गुलाम हैदर ने अपने चार बच्चों की कस्टडी पाने में मदद के लिए संपर्क किया था। बर्नी ने बताया कि उचित प्रक्रिया के बाद मोमिन को काम पर रखा गया है और भारत में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए पावर ऑफ अटॉर्नी भेज दी गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button