उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: सिपाही के शव को एसपी और एएसपी ने दिया कंधा, हार्ट अटैक से हुआ था निधन

बहराइच। जिले के मिहीपुरवा चौकी में तैनात सिपाही की शनिवार को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद पुलिस लाइन में सलामी दी गई। एसपी और एएसपी ने मृतक सिपाही के शव को कंधा दिया।

संतकबीर नगर जनपद के थाना महुली के ग्राम देईसड़ निवासी मस्तराम शर्मा 2018 बैच के सिपाही थे। उनकी तैनाती मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहीपुरवा चौकी में थी। शनिवार को महा शिवरात्रि के मौके पर कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर से शिव बारात निकलना था। जिसके लिए सिपाही की ड्यूटी सुरक्षा में लगाई गई थी।

शिव बारात निकलने के दौरान मंदिर के सामने खड़ा सिपाही अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथी पुलिस कर्मी उठाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर रोहित कुमार ने बताया कि सिपाही को दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है।

रविवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव लेकर पुलिस लाइन लाए। यहां पर सिपाहियों ने सलामी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शव को कंधा दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, सीओ राहुल पांडेय, नगर राजीव सिसोदिया समेत अन्य मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button