उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के सराकरी स्कूलों में शिक्षा से जुड़ी योजनाएं बताएंगे शिक्षक, आउट आफ ड्रॉप बच्चों को स्कूल पहुंचाने का लक्ष्य

लखनऊ : बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में बच्चों की दी जाने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे में अब शिक्षक अभिभावकों को विस्तार से बताएंगे। ताकि आउट ऑफ ड्रॉप बच्चों को किसी तरह से स्कूल तक लाया जा सके और बच्चों की नामांकन संख्या भी बढ़ सके।

इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षक अभिभावकों से संपर्क स्थापित करते हुए सरकारी स्कूलों की योजनाओं के बारे में उन्हें विस्तार से बताएं। इसके साथ ही विद्यालय में प्रत्येक माह अभिभावक मीटिंग भी सुनिश्चित की जायेगी, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर भी चर्चा की जा सके। गर्मियों की छुट्टी समाप्त होते ही ये अभियान शुरू किया जायेगा।

बता दें कि मौजूदा समय में सरकारी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन, निशुल्क किताबें, यूनिफॉर्म, बैग और स्टेशनरी के 1200 रुपये की राशि प्रति बच्चा अभिभावक के खाते में भेजी जा रही है।

लाइब्रेरी बुक्स से पढ़ाई पर ध्यान 

बच्चों में पढ़ने के प्रति रूचि विकसित करने के उद्देश्य से एनसीईआरटी के माध्यम से विद्यालयों में उपलब्ध करायी गयी लाइब्रेरी बुक्स के प्रयोग करते हुए पुस्तकालय का सक्रिय संचालन सुनिश्चित कराना होगा।

इस तरह निपुण घोषित होंगे विद्यालय

निपुण लक्ष्य को पूरा करने के लिए वर्तमान शैक्षिक सत्र में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से विद्यालयों अक्टूबर, दिसम्बर, फरवरी, 2025 में आकलन कराया जायेगा। माह अक्टूबर, 2024 एवं दिसम्बर, 2024 का आकलन नामांकन आधारित होगा और माह फरवरी 2025 में शेष विद्यालयों का आकलन कराया जायेगा, जिसके लिए माह सितम्बर, 2024 एवं नवम्बर, 2024में  जनपदों की ओर से नामांकन किया जायेगा।

आकलन में किसी विद्यालय में 80% से अधिक बच्चों के निपुण पाये जाने पर विद्यालय को “निपुण विद्यालय” घोषित किया जायेगा। इसी प्रकार किसी विकासखंड के 80% विद्यालयों द्वारा निपुण विद्यालय का लक्ष्य हासिल किये जाने की दशा में निपुण विकासखण्ड’ घोषित ‘ किया जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button