उत्तर प्रदेशलखनऊ

केंद्रीय मंत्री से मिला लोहिया संस्थान संविदा कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल, वेतन बढ़ोत्तरी की रखी मांग

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की उपेक्षा और सालों से वेतन बढ़ोत्तरी न होने की बात भी केंद्रीय राज्यमंत्री को बताई। जिस पर मंत्री कौशल किशोर ने स्वास्थ्यकर्मियों को उनका हक दिलाने की बात कही है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री सच्चिता नन्द ने बताया कि महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने वेतन निर्धारण करके शासन को भेज दिया है, लेकिन शासन से अभी तक आदेश जारी नहीं हुआ । जिस कारण से कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कर्मचारियों का वेतन पिछले 8 वर्ष से नही बढ़ा है। प्रदेश के उच्च चिकित्सा संस्थान में कर्मचारियों की उपेक्षा हो रही है। इन सभी समस्याओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी गई है।

महामंत्री सच्चिता नन्द ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों की समस्या को सुनकर मंत्री कौशल किशोर ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को वेतन बढ़ोत्तरी करवाने के निर्देश जारी किए है, मंत्री जी ने कहा की स्वास्थ्यकर्मियों को उनका हक मिलना चाहिए मैं सभी संविदा कर्मियों के साथ हूं । इस पर प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर का आभार व्यक्त किया । प्रतिनिधिमंडल में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विकास तिवारी, मंत्री नीरज यादव, प्रवक्ता लवकेश तिवारी, त्रिभुवन यादव, मनीष वर्मा, हिमांशु शुक्ला मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button