उत्तर प्रदेशलखनऊ

मेहदवी समाज के दीनी क्लासेज की तकरीबे तकसीमे इनामात

लखनऊ। 25 दिन माहे रमज़ान में होने वाले क्लासेज में शिरकत करने वालो के दरमियान सेंट परसेंट और रैंगकिंग में आने वालो में कुरे के ज़रिए 2 लोगो को करबला की जियारत के लिए सेलेक्ट किया गया।वोलेंटियर टीम के मेल और फीमेल दोनो के दरमियान से कूरे के ज़रिए दो लोग करबला की जियारत के लिए इंतेकाब हुए, मरकज ए फिक् ओ फक़ाहात ने शहर के उन सभी अफराद और अहले महेल्ला का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया जिन्होंने किसी भी तरह की मदद की।

उन तमाम तालिबात के सरपरस्तों का शुक्रिया किया जिन्होंने रोज़ाना बड़े शौक और दिलचसपी के साथ अपने बच्चों को क्लासों के लिए आमादा किया और उनके सेंटरों तक पहुंचाया भी, उन तमाम असातिजा का भी शुक्रिया अदा किया गया। जिन्होंने अपना किम्ती वक्त निकाल कर हमारे माअशरे के जवानों को कुरआन और अहेलबैत के मारीफ की तालिम दी और शहर के इंतेजामिया का भी शुक्रिया अदा हुआ।

जिनकी अम्नो अमान की कोशिशों की बिना पर हमारे बच्चे और बच्चियां बेखौफ इल्मी नशीसतो में शिरकत फरमा रहे है। पूरी टीम ने खुदा की बारगाह में हम्दो सना के साथ साथ वक्त के इमाम की बारगाह में खुलूस के आसू के साथ उनकी आमद की दुआ की गई शिरकत करने वाले तमाम हाज़रीन ने मिलकर अपने वक्त के इमाम की बारगाह में सलाम आक़ा सलाम मौला के साथ नशीसत का इखतेताम किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button