उत्तर प्रदेशलखनऊ

बुंदेलखंड में सुरक्षा की अलख जगाकर लौटी महिलाओं का पर्यटन मंत्री ने किया स्वागत

प्रदेश में कानून के राज का संदेश लेकर बुंदेलखंड में पांच दिन भ्रमण के बाद शुक्रवार को महिला बाइकर्स लखनऊ लौट आईं। यहां पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने उनका स्वागत किया। गोमतीनगर स्थित पर्यटन निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की वजह से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां का पर्यटन विकास सरकार की प्राथमिकता में है। इसलिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने में सुरक्षा व्यवस्था की बहुत बड़ी भूमिका होती है। जब लोग सुरक्षित महसूस करेंगे तो पर्यटन अपने आप बढ़ेगा। महिलाओं के बाइक भ्रमण से विश्व तक सुरक्षा का संदेश जाएगा। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने कहा कि उत्तर प्रदेश, खासकर बुंदेलखंड के पास समृद्ध ऐतिहासिक विरासत है। बहुत ऐसी धरोहर हैं जिनकी लोगों को जानकारी नहीं है। अनेक माध्यम से लोगों को परिचित कराया जा रहा है। महिलाओं के भ्रमण से सकारात्मक संदेश जाएगा।

बाइक भ्रमण कर लौटी स्वाति सिंह नव्या ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह सुरक्षा है। हम लोगों ने भ्रमण के दौरान देर रात तक बाइक चलाई लेकिन कहीं किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। अलबत्ता लोग रास्ते में सेल्फी ले रहे थे। यह इस बात का प्रमाण है कि यूपी में कानून का राज है। स्वाति ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से यह प्रदेश संपूर्ण है। महिला बाइकर्स प्रिया सिंह, श्वेता दुबे और फिजा फातिमा ने कहा कि बुंदेलखंड अतीव सुंदर जगह है। झांसी का किला, दशावतार मंदिर, जैन मंदिर की खूबसूरती बयां करने के लिए शब्द नहीं है। सभी को एक बार अवश्य जाना चाहिए।

14 अगस्त को प्रमुख सचिव ने किया था रवाना

गौरतलब है कि प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने 14 अगस्त को पर्यटन निदेशालय से हरी झंडी दिखाकर पांच महिला बाइकर्स को बुंदेलखंड के लिए रवाना किया था। ये 15 अगस्त की सुबह रानी लक्ष्मीबाई की धरती झांसी पहुंच गईं जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने वहां स्वतंत्रता दिवस पर झांसी के किले में ध्वजा रोहण किया।

महिला दल ने बुधवार को ललितपुर के गोविन्द सागर डैम देखने के बाद देवगढ़ में बेतवा नदी के किनारे बने प्रसिद्ध दशावतार मंदिर और जैन मंदिर के दर्शन किए और यहां की खूबसूरती देखकर आह्लादित हो गई। सभी ने कहा कि प्रदेश में इतनी खूबसूरत और दर्शनीय जगह है उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है। इसके बाद महोबा, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर जिले का भ्रमण करते हुए कानपुर के रास्ते लखनऊ पहुंची थीं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button