उत्तर प्रदेशगोरखपुर

भीषण गर्मी में खजनी ब्लाक परिसर में नही है पेय जल की व्यवस्था… आरओ प्लांट व इंडिया मार्का हैंडपम्प खराब

  • चिराग तले ही अंधेरा है…..कैसे होगा ब्लॉक से जुड़े गांवों का विकास?

गोरखपुर। ब्लॉक खजनी में जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते ब्लॉक में आने वाले लोगों के साथ साथ अधिकारी व कर्मचारियों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है. ब्लॉक परिसर में टंकी के साथ-साथ लगा हैंडपंप भी खराब है. वही दूर दराज से काम के लिए आये लोगो को इस भीषण गर्मी में शुद्ध व शीतल पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.

बीते मंगलवार रियलिटी चेक में खजनी ब्लॉक में शुद्ध पेय जल की व्यवस्था नही दिखा तो संवाददाता ने अलग अलग विभागों के कर्मचारियों से पानी कहाँ से पीने की बात पूछा गया तो सभी का कहना था कि वह बाहर से पानी खरीदकर अथवा बाहर के इंडिया मार्का हैंडपम्प से भरकर पीते हैं.

वहीं, काम कराने आये लोगों ने नाराजगी जताते हुई कहा कि भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था न करने वाले सम्बन्धित लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. एक नए कहा कि जब ब्लॉक की यह हाल है तो गांव की क्या होगी यह सोचने का विषय है. खंड विकास अधिकारी खजनी कार्तिकेय मिश्रा आरो खराब होने की मुझे जानकारी हुई है जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button