उत्तर प्रदेशसोनभद्र

Sonbhadra में मालगाड़ी के इंजन समेत तीन डिब्बे पलटे, एक ट्रैक बाधित

सोनभद्रः सोनभद्र (Sonbhadra) में मालगाड़ी के इंजन समेत तीन डिब्बे पलट (goods train overturned )गए. हादसा दुद्धी रेलवे स्टेशन से 300 मीटर पहले हुआ. रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर रूट को दुरुस्त करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. फिलहाल रूट बाधित है. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है.

रेलवे स्टेशन दुद्धी नगर के प्लेटफार्म से ठीक 300 मीटर पहले बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 7 बजे एक डोलोमाइट सोलिंग से लदी मालगाड़ी चेंजिंग पॉइंट पर डिरेल हो गई. डिरेल होने से एक इंजन सहित तीन बोगियां पटरी से उतर गई जिससे रेलवे प्रशासन में अफरा तफरी मच गई. जानकारी मिलने पर रेलवे के आला अधिकारी समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और रेलवे ट्रैक चालू करने के प्रयास में जुट गए. इस दौरान दुद्दी-आश्रम मोड़ रेलवे क्रॉसिंग दो घंटे तक बंद रही और रेलवे क्रॉसिंग के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई. यात्री काफी परेशान हुए. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अब एक ट्रैक को दुरुस्त कर लिया गया है और जल्द ही पूरी तरह आवागमन दुरुस्त कर लिया जाएगा.

दुद्धी रेलवे स्टेशन के पास आज सुबह एक मालगाड़ी डिरेल हो गई. सूचना मिलने ही रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया और तत्काल ही रेनुकूट व चोपन से घंटे भर में पहुंचे कई गैंगमैन, ट्रैक मैन, पीडब्लूआई व अभियंताओं की टीम मालगाड़ी को पटरी पर चढ़ाने के लिए जुट गयी. मालगाड़ी के डिरेल होने से दुद्धी -आश्रम मार्ग पर मौजूद रेलवे फाटक दो घंटे बंद रहा, जिससे राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे. मालगाड़ी का पिछला इंजन पटरी पर सही सलामत था जिससे अन्य बोगियों को काटकर दुद्धी रेलवे स्टेशन के विपरीत दिशा में महुली की तरफ भेजा गया तब जाकर नौ बजे दुद्धी -आश्रम मार्ग पर रेलवे फाटक खोला गया.

मालगाड़ी झारखंड गढ़वा स्टेशन से डोलोमाइट सोलिंग लादकर दुद्धी स्टेशन आ तरफ रही थी. चेंजिंग पॉइंट पर पटरी बदलते वक्त डिरेल हुई. बता दे कि करीब 10 माह पूर्व भी इसी स्थान पर मालगाड़ी डिरेल हुई थी. स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने का कारण जांच के बाद ही वजह पता चल सकेगी. घटना से रेलवे रूट की एक लाइन बाधित है, दूसरी लाइन से ट्रेनों को सुचारू रूप से गुजारा जा रहा है. जल्द ही दूसरी लाइन पर आवागमन भी दुरुस्त कर लिया जाएगा.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button