उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: आग की चपेट में आकर मासूम समेत तीन झुलसे, दो की हालत गंभीर

बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में विभिन्न कारणों से आग लगने से मासूम समेत तीन लोग झुलस गए। दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल नेपाल कर दिया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परवानी गौडी निवासी सुनीता (3) पुत्री कमलेश बुधवार सुबह खेल रही थी। तभी उसके ऊपर खोलती चाय गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गई।

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जिसमें प्रदीप पुत्र राम नरेश निवासी विशुनापुर जब्दी रामगांव मजदूरी करता है। बुधवार सुबह वह खाना बना रहा था। एक अन्य ने आग लगाने के लिए डीजल डाला। वैसे ही आग पूरी तरह फैल गई। पूरा चेहरा जल गया। सहयोगी भी हल्का जला है। श्रमिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button