उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

परिवहन निगम के चालकों/परिचालकों को मिला 10,000 का बोनस

  • महाकुंभ ड्यूटी के लिए 24071 कर्मियों के खातों में भेजी गई 24.71 करोड़ की राशि
  • 24071 चालकों/परिचालकों को मिला योजना का लाभ
  • महाकुंभ में प्रदेश के 19 क्षेत्रों से लगाए गए थे कर्मचारी

लखनऊ। महाकुंभ 2025 में अपनी सेवाएं देने वाले उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों को 10,000 बोनस की राशि उनके खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के तहत लागू किया गया। इस योजना के अंतर्गत कुल 24,71,00,000 रुपये (चौबीस करोड़ इकहत्तर लाख) की राशि 11786 चालकों और 12285 परिचालकों सहित कुल 24071 कर्मचारियों को उनके खातों में भेजी गई।

परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहा, यह बोनस न केवल कर्मियों के लिए प्रोत्साहन है, बल्कि आने वाले समय में और बेहतर सेवा के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनेगा।परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि महाकुंभ-2025 में राज्य के सभी 19 क्षेत्रों से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने पूरी तत्परता से अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन किया।

66 करोड़ श्रद्धालुओं की सेवा में लगे रहे निगम कर्मी
दयाशंकर सिंह ने कहा कि 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने इस महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान, परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों ने लगन, ईमानदारी एवं तत्परता से कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक रूप से पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इतने विशाल आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जाता है।

इन क्षेत्रों के कर्मचारियों को मिला लाभ
क्षेत्र चालकों/परिचालकों की संख्या
आगरा 1385
गाजियाबाद 1469
मेरठ 1413
सहारनपुर 994
अलीगढ़ 1284
मुरादाबाद 1358
बरेली 1149
हरदोई 1803
इटावा 1235
कानपुर 1387
झांसी 574
लखनऊ 2162
अयोध्या 725
प्रयागराज 1522
आजमगढ़ 1163
गोरखपुर 1424
वाराणसी 1116
चित्रकूट 927
देवीपाटन मंडल 981

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button