उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के मंत्री की फेसबुक आईडी हैक करने की कोशिश, फेक अकाउंट बनाकर भेज रहा लिंक

उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य की फेसबुक आईडी को हैक करने की कोशिश हुई है। साइबर अपराधी फेसबुक टीम के नाम से बने एकाउंट की मदद से लोगों को मैसेज भेज रहे हैं। इन पर उनकी आईडी का प्रोफाइल फोटो लगा होने के साथ लिंक भेजकर लोगों की आईडी हैक कर रहे हैं। केबिनेट मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीसीपी सिटी सूरज राय के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बताया है कि कई दिन से उनकी फेसबुक आईडी को हैक करने की कोशिश की जा रही है। हैकर्स ने फेसबुक टीम के नाम से फर्जी एकाउंट भी बनाए हैं। उनकी फेसबुक आईडी की फोटो को कॉपी कर लिया है। एक लिंक के साथ मैसेज भेज रहे हैं। उनका फोटो लगा होने से लोग लिंक पर क्लिक करते हैं। इससे उनकी आईडी भी हैक हो रही है। उन्होंने पुलिस को तहरीर के साथ हैकर्स के लिंक की भी जानकारी उपलब्ध कराई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि थाना रकाबगंज में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

कल्याण वर्मा के नाम से पोस्ट 

पुलिस जांच में पता चला है कि फेसबुक आईडी कल्याण वर्मा के नाम से बनाई गई है। पुलिस पता कर रही है कि यह आईडी किस नंबर पर चल रही है। इसे कहां से ऑपरेट किया जा रहा है। इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है। मामला कैबिनेट मंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस हैकर्स तक पहुंचने में जुटी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button