उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

किसान समृद्धि योजना के तहत सरकार दो सौ गायें पालने पर दो करोड़ की अनुदान राशि देगी: धर्मपाल सिंह

  • मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह ने की गौआश्रय स्थलों की समीक्षा
  • कृत्रिम गभार्धान से देशी गायों की नस्लों में किया जाएगा सुधार

गाजियाबाद। मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन उत्तर प्रदेश धर्मपाल सिंह ने रविवार को जिला मुख्यालय परिसर स्थित विकास भवन में आधा दर्जन विभागों पशुधन विभाग, ग्राम्य विकास, शहरी विकास विभाग, राजस्व, पंचायती राज विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।

धर्मपाल सिंह ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को गौवंश संबंधी केन्द्र सरकार व उप्र सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभांवित कराने का निर्देश दिया। जनपद के अधिकारियों ने मंत्री जी को अवगत कराया कि गाजियाबाद में मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 680 है, जबाकि इन्हें कुल मिलाकर 1165 गोवंश सुुपुर्द किये गये हैं।

समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसान समृद्धि योजना के साथ-साथ कई योजनाएं लागू की हैं। इनमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण गौवंशों को संवर्द्धन व दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए देशों गायों की नस्लों में सुधार लाना है।

पशुधन मंत्री ने बताया कि कृत्रिम गभार्धान से देशी गायों की नस्लों में सुधार लाया जाएगा। इसके साथ ही पशुपालको को गायें पालने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुफ्त गायें दिये जाने से साथ ही उन्हें पालने के लिए अनुदान राशि भी उपलब्ध करायी जा रहा है। पशुधन मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा अच्छी नस्ल की एक गाय पालने के लिए?चालीस हजार से लेकर दौ सौ गायें पालने पर दो करोड़ की अनुदान राशि तक प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता निआश्रित गायों को गौशाला में भिजवाना व वहां उनके चारे व पानी की उचित व्यवस्था किये जाने की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button