उत्तर प्रदेशलखनऊ

up board exam: कार की डिग्गी में बैठकर कापियां जांच रहे दिव्यांग शिक्षक को देख अफसर हुए प्रभावित, कह दी यह बड़ी बात…

निरीक्षण में पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक डा.प्रदीप कुमार सिंह ने शिक्षक को समाज के लिए बताया प्रेरणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। कैमरे के सामने कार में बैठ कर मूल्यांकन कर रहे दिव्यांग शिक्षक को देख कर संयुक्त शिक्षा निदेशक सराहना की। कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

बीकेटी इंटर कॉलेज लखनऊ में अतुल मिश्रा गणित विषय में अध्यापन करते हैं। वह यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन  राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोमती नगर में कर रहे हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक डा.प्रदीप कुमार सिंह मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करते हुए जीजीआईसी गोमती नगर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि बाहर विद्यालय के पोर्च पर लगे कैमरे के सामने अतुल मिश्रा अपनी गाड़ी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे थे। यह देख डॉ.प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि मुझे सुखद आश्चर्य हो रहा है। मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित और दिव्यांगता के बावजूद विद्यालय में नियमित रूप से अपनी कक्षाएं लेने वाले शिक्षक अतुल की पीठ थपथपाई और सराहना की।

कहा कि आज  उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के समय जब लोग तरह-तरह के बहाने बनाकर ड्यूटी कटवाने में लगे रहते हैं। ऐसे में अतुल की अपने दायित्व के प्रति इस तरह की प्रतिबद्धता गौरवान्वित और रोमांचित करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग के गौरव हैं। मैं इनके जज्बे और अपने दायित्व के प्रति इनके समर्पण को सलाम करता हूं। इनके सुखद और समृद्धि भविष्य की कामना करता हूं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button