उत्तर प्रदेशलखनऊ

UP Budget-2024: कांग्रेस नेता अजय राय ने योगी सरकार पर किया तीखा वार, कहा- जनता को ठगने वाला है यह बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया है। विधानसभा में योगी सरकार का बजट पेश होने के बाद विपक्षी दलों का भाजपा सरकार पर हमले का सिलसिला जारी है। जहां एक ओर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बजट को सिर्फ 10 प्रतिशत संपन्न लोगों के हित में बताया है, वहीं कांग्रेस ने भी बजट को लेकर जनता को ठगने की बात कही है।

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज विधानसभा में पेश हुए यूपी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस एजेंडे पर इस बजट को बनाया गया है इसमें किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों और मजदूरों के हित की कोई बात नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने बिजली माफ करने की बात कही थी, लेकिन बजट में कोई प्रावधान नहीं। कई सालों से मनरेगा के मजदूरों को वेतन नहीं मिल रहा। ऐसे में ये बजट पूरी तरह निरर्थक है।

अजय राय ने आगे कहा कि इजराइल में युद्ध चल रहा है और भाजपा सरकार मजदूरों को वहां भेज रही है। नौजवान लाइन में लगकर वहां जाने के लिए तैयार है। ऐसे में प्रतीत होता है कि यहां कितनी बेरोजगारी है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री के बेटे ने गाड़ी से किसानों को कुचल दिया था वो आज भी खुलेआम घूम रहा है। यूपी सरकार को किसानों से कोई मतलब नहीं है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button